बेगूसराय। 14 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का तीन दिवसीय जिला सम्मेलन 28, 29 और 30 मार्च को साहेबपुर कमाल स्थित भुजंगी उषा महाविद्यालय में आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पार्टी के विभिन्न स्तरों पर बैठकें और संगठनात्मक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।
राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता होंगे शामिल: पार्टी के जिला मंत्री एवं पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पांडा और गिरीश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा कई राज्य स्तरीय नेता पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे।
छात्र, युवा और महिलाएं भी लेंगी भागीदारी: सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र, नौजवान और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। पार्टी नेताओं ने बताया कि जिले की विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष की रूपरेखा भी इस सम्मेलन में तय की जाएगी।
शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर उठेगी आवाज: एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा और जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। इसी के विरोध में संगठन की ओर से “शिक्षा बचाओ” के नाम से एक बड़ी रैली भी निकाली जाएगी।
तैयारी को लेकर हुई बैठक: सम्मेलन की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य राज किशोर सिंह, सत्यम भारद्वाज, बिट्टू कुमार सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।








Total views : 74490