बेगूसराय |11 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मान : विदुषी समूह ग्लोबल संस्कृत फोरम एवं लखनऊ के विभिन्न शिक्षक संस्थानों के संयुक्त तत्वाधान में तृतीय ग्लोबल विदुषी दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026 का आयोजन 07 एवं 08 मार्च को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हाल में किया गया। इस सम्मेलन में एसबीएसएस महाविद्यालय, बेगूसराय के संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. गुड़िया कुमारी भी आमंत्रित थीं।
संस्कृत शोध और प्रसार के लिए मिला सम्मान: सम्मेलन के दौरान संस्कृत भाषा के प्रसार एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. गुड़िया कुमारी को “महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय विदुषी सम्मान” से सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय में खुशी का माहौल: महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर डॉ. गुड़िया कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस सम्मान से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।






Total views : 74171