बेगूसराय, 23 फरवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय में “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत 23 फरवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर कुमार द्वारा कार्यकाय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 14 आवेदन सौंपे। प्राप्त आवेदनों में 9 मामले सामाजिक सुरक्षा योजनाओं—वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन—से जुड़े थे। वहीं 4 आवेदन जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत/सुधार से संबंधित तथा 1 मामला लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत स्वच्छता समस्या से जुड़ा था।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।





Total views : 71399