बेगूसराय | 10 फरवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
कला प्रशिक्षण के साथ एकल चित्रकला प्रदर्शनीकला एवं संस्कृति कार्यालय, बेगूसराय की ओर से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय मिथिला चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिले के वरिष्ठ चित्रकार इंद्र मोहन प्रसाद की एकल चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने छात्राओं को कला की गहराई से परिचित कराया।

छात्राओं ने सीखी मिथिला पेंटिंग की तकनीक: कार्यशाला में मिनल कुमारी द्वारा मिथिला चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोक कला की बारीकियों को समझा और अपनी रचनात्मक कलाकृतियों का सृजन किया।
कलाकार से संवाद, जिज्ञासाओं का समाधान: कार्यशाला के उपरांत आयोजित प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्रदर्शित चित्रों को देखा और कलाकार इंद्र मोहन प्रसाद से प्रश्न पूछे। उन्होंने प्रत्येक चित्र की विशेषताओं और भावों की सरल शब्दों में व्याख्या की।
नियमित रूप से हो रहा है कला कार्यशाला का आयोजन: इस अवसर पर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा कला के संरक्षण, संवर्धन और विकास के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह दो दिवसीय कला कार्यशाला का नियमित आयोजन किया जाता है।






Total views : 69912