बेगूसराय | 05 फरवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के तहत बुधवार को जिले के तीन अलग-अलग मैदानों पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में बलिया क्रिकेट क्लब, बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब एवं बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
गांधी स्टेडियम: बलिया क्रिकेट क्लब की 170 रनों से बड़ी जीत: गांधी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में बलिया क्रिकेट क्लब ने साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब को 170 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए। बलिया की ओर से युवराज ने 63 रन और मो. अजहर अली ने 61 रन की अहम पारी खेली। जवाब में साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की टीम 31वें ओवर में 142 रन पर सिमट गई। मो. अजहर अली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
फर्टिलाइजर मैदान: बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की 6 विकेट से जीत: दूसरा मुकाबला फर्टिलाइजर मैदान पर बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। नौला क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 215 रन बनाए।जवाब में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने 32वें ओवर में 217 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। नगर क्लब की ओर से निशित ने 57 रन और अतुल ने 55 रन बनाए। इस मैच में निशित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
ग्रीन पार्क उलाव: बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की जीत: तीसरा मुकाबला ग्रीन पार्क उलाव में तेघड़ा क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए।युवराज ने शानदार 90 रन और ऋषिकेश ने 80 रनों की पारी खेली। जवाब में तेघड़ा क्रिकेट क्लब की टीम 38वें ओवर में 256 रन पर सिमट गई।बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 26 रनों से अपने नाम किया। ऋषिकेश भारती को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।





Total views : 69935