बेगूसराय | 5 फरवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रीय जनता दल बेगूसराय की एक आवश्यक बैठक बुधवार को बाघा मिलन चौक स्थित पानी टंकी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने की। इसमें जिले भर से राजद के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में तीन प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श: बैठक में मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।पहला, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी बिल पर विचार किया गया, जिस पर उपस्थित साथियों ने सर्वसम्मति से इसके लागू होने का समर्थन किया। दूसरा, पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सम्मान में 7 फरवरी को पटना स्थित पार्टी कार्यालय जाने को लेकर रणनीति बनाई गई। तीसरा, 17 फरवरी को पटना के बापू सभागार में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि को भव्य रूप से मनाने पर सहमति बनी।
मोहित यादव ने सरकार पर साधा निशाना: बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जिस भारत का सपना देखा था, वह आज टूटता नजर आ रहा है। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि बहुजनों के सम्मान की लड़ाई में लालू प्रसाद यादव का बलिदान ऐतिहासिक है, जिसे आगे बढ़ाने का कार्य तेजस्वी यादव करेंगे।
कार्यक्रमों में बड़ी भागीदारी का लिया संकल्प: बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 फरवरी को पटना स्थित बापू सभागार (राज्य कार्यालय) में तेजस्वी यादव के स्वागत समारोह में बेगूसराय से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहीं 17 फरवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बापू सभागार में भी बेगूसराय के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
कई वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी: इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, जिला उपाध्यक्ष हरे राम महतो, सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी मुखी भगत, प्रदेश पदाधिकारी मनोहर रावत, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शंभू महतो, महिला राजद जिला अध्यक्ष रीना जायसवाल, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामानंद प्रसाद, सहित अनेक प्रखंड, वार्ड एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष मौजूद रहे।अंत में अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।




Total views : 69920