बेगूसराय। 3 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के चौथे दिन जिले के वर्ग 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अभिभावकों को भी खेल के महत्व को समझते हुए बच्चों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षकों को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।
कबड्डी और खो-खो में इन टीमों ने मारी बाजी: बीपी इंटर स्कूल में आयोजित अंडर-14 बालक कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय रचियाही की टीम विजेता रही, जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरौली उपविजेता बनी।
इसी मैदान पर आयोजित अंडर-14 बालिका खो-खो में राजकीयकृत मध्य विद्यालय महना ने पहला स्थान हासिल किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय बरियारपुर, बरौनी की टीम उपविजेता रही।
एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान: गांधी स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
U-19 बालक ऊंची कूद: रामकृष्ण प्रथम, मो. जोहल द्वितीय, अभिषेक तृतीय।U-19 बालक 800 मीटर: कन्हैया प्रथम, सोनू द्वितीय।U-19 बालक 400 मीटर: पुरुषोत्तम प्रथम, सोनू मालिक द्वितीय, प्रशांत तृतीय।
U-17 बालक 1500 मीटर: गुलशन प्रथम, रौशन द्वितीय, संदीप तृतीय।
U-14 बालक 600 मीटर: अभिनव प्रथम, सिद्धांत द्वितीय, सुंदरम तृतीय।U-14 बालक हाई जंप: अभिराज प्रथम, आयुष द्वितीय, पीयूष तृतीय।
U-17 बालक हाई जंप: प्रीतम राज प्रथम, आदर्श द्वितीय, अमन कुमार तृतीय।
U-19 बालक 200 मीटर: आदित्य प्रकाश प्रथम, आदर्श द्वितीय।
U-19 बालक 1500 मीटर: रामकृष्ण प्रथम, विक्रम द्वितीय।
प्रतियोगिता में उद्घोषक की भूमिका गौरव कुमार पाठक ने निभाई। आयोजन में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, प्रतियोगिता संयोजक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, बबलू, पुनीत, मणिकांत, सीमा, अंकिता, कृष्ण कन्हैया, शुभम, रितेश, सोनू, शशि, बबीता, शुभम, आदित्य अंबर सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






Total views : 109901