बेगूसराय, 02 अक्टूबर 2026। एसबीएसएस कॉलेज,
बेगूसराय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है। वहीं, वक्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। “जय जवान, जय किसान” के संदेश की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला गया। डॉ. अरुणी कुमार ने दोनों महापुरुषों के विचारों की समकालीन प्रासंगिकता बताते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं तथा उपस्थित लोगों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ के लिए यह कार्यक्रम शिक्षा संस्थानों में महापुरुषों के विचारों और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा सकता है।






Total views : 109558