वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच, नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित
बेगूसराय, 1 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय के एडीआर भवन में गुरुवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह-अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्या, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ध्रुव कुमार एवं महासचिव विजयकांत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्या ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक देश की धरोहर हैं और उनकी देखभाल करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों के लिए शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जा रही है। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, आंखों की जांच सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग के लिए न्यायिक पदाधिकारी ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके सम्मान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान अधिवक्ता अजय कुमार मुन्ना, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी, अधिवक्तागण एवं पीएलवी उपस्थित रहे





Total views : 109439