बेगूसराय/बरौनी रिफाइनरी। 1 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
इंडियन ऑयल की बरौनी रिफाइनरी में 14 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित हिन्दी पखवाड़े का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस वर्ष राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कालजयी कृति ‘रश्मिरथी’ के प्रकाशन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों, विद्यार्थियों, गृहिणियों, नराकास सदस्यों सहित विभिन्न वर्गों के लिए हिन्दी साहित्य एवं भाषा से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में सत्य प्रकाश ने हिन्दी को देश को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा बताते हुए ‘रश्मिरथी’ की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। समारोह में ‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों का पोस्टर विमोचन भी किया गया। बरौनी रिफाइनरी का यह आयोजन हिन्दी साहित्य और सांस्कृतिक चेतना के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।





Total views : 109439