बेगूसराय, 30 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बेगूसराय एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ बुधवार को विभिन्न खेल स्थलों पर हुआ। प्रतियोगिता में वर्ग 6 से 12 तक के जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन-सह-व्यायामशाला, गांधी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, कल्याण केंद्र बरौनी टाउनशिप एवं बीपी +2 विद्यालय, बेगूसराय में किया गया। इस दौरान बास्केटबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, शतरंज, कुश्ती, कराटे, वुशू, बॉक्सिंग एवं हॉकी सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

खिलाड़ियों से मिले जिला कला संस्कृति पदाधिकारी:
आयोजन के दौरान जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेल स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम साधनों में से एक है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।
उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि “खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब, पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब”, लेकिन अब यह सोच बदल चुकी है। खेल के माध्यम से भी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सम्मान हासिल कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सलाह देते हुए कहा कि बिहार के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं। जरूरत केवल लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने की है।

बैडमिंटन में इन खिलाड़ियों का हुआ चयन: इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग अंडर-14 में काव्या राय, अमाइरा सिंह, लक्ष्मी एवं निशु का चयन हुआ।
बालिका वर्ग अंडर-17 में उदिता, पूजा, गौरी एवं शिवानी का चयन किया गया, जबकि अंडर-19 वर्ग में रानी, नन्ही प्रिया एवं लक्ष्मी कुमारी चयनित हुईं।
बालक वर्ग में आदित्य जैन, सक्षम सिंह, नवनीत, अयान आदित्य, आर्यन राज, सौरभ राज, अनिरुद्ध कृष्णा, आयुष्मान प्रताप सिंह, रिशु राज, आर्नव कश्यप, ऋषभ राज एवं आर्यन का चयन हुआ।
हॉकी में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम: बीपी +2 विद्यालय में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालिका वर्ग अंडर-19 में रिमझिम, काजल, पूनम, काजल, मुन्नी, दीपा, मनीषा, खुशी, रूपम, खुशी, प्रीति, सोनी, छोटी, अर्चना, सरिता, अंजू, पल्लवी एवं स्मृति का चयन हुआ।
वहीं बालक वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया।

कुश्ती में 21 खिलाड़ियों का चयन: खेल भवन-सह-व्यायामशाला में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग में आयुष, सुमित, सत्यम, आयुष, दिव्यांशु, सत्यम, गौरव, सत्यम, कृष, हेमंत, हर्ष राज, मृत्युंजय, शुभम, हर्षित राज, विकास, गौरव, आनंद, राम कुमार, सोनू, गौरव एवं शुभम कुमार का चयन हुआ।
बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड: बॉक्सिंग प्रतियोगिता के बालिका वर्ग अंडर-17 के विभिन्न भार वर्गों में साक्षी, अभिलाषा, शिवानी, संजना, शिवानी एवं आयशा परवीन ने गोल्ड प्राप्त किया।
बालिका वर्ग अंडर-19 में ज्योति ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
बालक वर्ग अंडर-17 के विभिन्न भार वर्गों में प्रियांशु, अब्दुश शमद, सचित एवं मो. शाकिब ने गोल्ड प्राप्त किया।
भारोत्तोलन में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन:
भारोत्तोलन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग अंडर-17 के विभिन्न भार वर्गों में दिपाली, सोनाली, मीनाक्षी एवं आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग अंडर-17 में शिवम, प्रियांशु, सुधांशु शेखर, कार्तिक रंजन एवं पियूष ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कृष्ण कुमार, हर्ष, शिवम एवं आदित्य कुमार चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग अंडर-19 के विभिन्न भार वर्गों में प्रेम, सोनू, मो. दिलशाद, शिवम एवं मो. एहसान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अन्य खेलों में भी हुआ आयोजन: कल्याण केंद्र, बरौनी रिफाइनरी में बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं खेल भवन-सह-व्यायामशाला में शतरंज, वुशू, बॉक्सिंग, कराटे, भारोत्तोलन एवं कुश्ती की प्रतियोगिताएं हुईं।
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जिले के स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगे की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।





Total views : 109299