बेगूसराय। 27 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत बेगूसराय जिले में सार्वजनिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता और विरासत संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गढ़पुरा स्थित नमक सत्याग्रह स्थल तथा वीरपुर प्रखंड के नौला गढ़ स्थित पालकालीन ऐतिहासिक कुएं के परिसर में सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई।
नमक सत्याग्रह स्थल पर श्रमदान: गढ़पुरा के नमक सत्याग्रह स्थल पर स्वच्छता कर्मियों एवं संबंधित कर्मियों ने सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाया। स्थल की साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। गढ़पुरा का नमक सत्याग्रह स्थल स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। अभियान के माध्यम से ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।

पालकालीन कुएं की भी हुई सफाई: वीरपुर प्रखंड के नौला गढ़ स्थित पालकालीन ऐतिहासिक कुएं के परिसर में भी सामूहिक श्रमदान किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों ने परिसर की सफाई कर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और इनके संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों की साफ-सफाई के साथ आमजन को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा विरासत संरक्षण में भागीदारी के लिए जागरूक किया जा रहा है।





Total views : 108573