बेगूसराय, 25 सितंबर 2026।। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा निर्वाचन आयोग के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में बेगूसराय में राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में हड़ताली चौक से पुतला लेकर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता नगर पालिका चौक, नवाब चौक होते हुए कैंटीन चौक पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की तथा बिहार में चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां जताईं।
जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने आरोप लगाया कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठे। उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल में पुनः चुनाव कराने की मांग भी रखी।
कार्यक्रम में मदन रजक, सुधीर कुमार सिंह, मनोज यादव, मुकेश यादव, शिवजी महतो, कैलाश यादव, जियाउर रहमान, अब्दुल जब्बार, सुमन पासवान, रीना जायसवाल, हदीसा खातून, नीरज सहनी, अधिवक्ता राम विनोद यादव, मदन चौधरी, दिनेश महतो, प्रभु यादव, अरुण कुमार यादव, कन्हैया कुमार, रवि कुमार, महफूज आलम, अधिवक्ता संतोष यादव, विजय सिंह कुशवाहा, उमेश यादव, जगदीश दास, चंद्रभूषण यादव, हरिनंदन हरि, इंग्लिश कुमार तांती, नरेश यादव, सोनी देवी, पूनम कुमारी, रंजना मिश्रा, अधिवक्ता पवन गांधी, किशोर कुमार महतो, जय किशोरी यादव, सुबोध कुमार चंद्रवंशी, महावीर यादव, रामबली यादव, राजेश यादव, विमल देव यादव, जितेंद्र यादव, अमित कुशवाहा, मनोहर राउत, लक्ष्मण महतो, चंद्रचूड़ राय, रामनाथ पासवान, सरस्वतीचंद्र ठाकुर, प्रभु चंद्रवंशी, चंदन कुमार, बेबी देवी, ललिता देवी, अमेरिका देवी, रंजू देवी, रेखा देवी, हिना देवी, सुरेंद्र यादव, बबलू यादव, सूरज तांती और ओम प्रकाश यादव, मोहम्मद साबिर सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे







Total views : 108156