बेगूसराय, 25 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, बेगूसराय की ओर से मंगलवार को बेगूसराय में जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बेगूसराय एवं खगड़िया जिले की विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्राधीन सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधकों एवं बैंक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार ग्रामीण बैंक, प्रधान कार्यालय पटना से पहुंचे महाप्रबंधक चितरंजन चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों तक पहुंचना चाहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की योजनाओं और सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने में पंचायत जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से बैंक और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है।

महाप्रबंधक चितरंजन चौधरी ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बैंक और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर सहयोग एवं समन्वय स्थापित कर आम लोगों तक बैंकिंग सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
NPA और OTS योजना की दी गई जानकारी: सम्मेलन में NPA ऋण वसूली एवं एकमुश्त समझौता (OTS) योजना पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा OTS के तहत ऋण खातों के निपटारे के लिए अब तक की बड़ी छूट प्रदान की जा रही है। जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे पात्र ऋणधारकों को इस योजना की जानकारी दें और उन्हें अपने ऋण खातों के निपटारे के लिए प्रेरित करें।
KCC Renewal और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जोर: कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के नवीनीकरण के लाभ और समय पर Renewal कराने के महत्व की भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं—प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY)—के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन योजनाओं से जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग का आह्वान किया गया।
जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी बैंकिंग सेवा: कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि बैंक और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर समन्वय एवं सहयोग से बैंक की योजनाओं और सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. अहसन ने ग्रामीण बैंक के अधिकारिओं को आश्वासन दिया की उनके इस नेक कार्य में मुखिया संघ हर संभव सहायता प्रदान करेगा। मौका प्र मो. अहसन सहित सहित बड़ी संख्या में पंचायत जनप्रतिनिधि, शाखा प्रबंधक एवं बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन के माध्यम से बिहार ग्रामीण बैंक ने जनप्रतिनिधियों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा किसानों, ग्रामीण परिवारों एवं आम लोगों तक बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।





Total views : 101814











