बेगूसराय। 20 अगस्त। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
चंद्रभानु रामाकांत चौधरी फाउंडेशन के कार्यालय में बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश (टुल्लू) ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के विस्तार के साथ शिक्षा के आधुनिकीकरण तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में 1986 की नई शिक्षा नीति, जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत तथा मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इसके अलावा असम, पंजाब और मिजोरम में शांति एवं राजनीतिक समाधान की दिशा में हुए समझौते भी उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहे।
फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि और आधुनिक भारत के निर्माण का उनका सपना आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर उनके विचारों और राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपदारथ यादव, जयप्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, सेवादल अध्यक्ष आनंद प्रेम, हीरा झा, कुशमेष कुमार, अधिवक्ता दीपक पोद्दार, प्रो. रंजीत अंशुमाली, प्रो. शाहिद, प्रो. एकनाथ पाठक, कुंदन पासवान, राजकुमार राय, राजेश साह, संतोष साह, कृष्णनंदन भगत, आर्यन राज, विमल झा, चौधरी महतो, देवकुमार, मुन्शी पासवान, अबु सलाम, श्याम पासवान, अभिमन्यु यादव, अशोक यादव, अमित कुमार, सुजीत सिंह, धीरज कुमार, राघव कुमार, बिनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।





Total views : 100821





















