बेगूसराय। 19 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बिहार रणजी टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत आयोजित बिहार रणजी ट्रॉफी कोचिंग कैंप के लिए बेगूसराय जिले के छह प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में दानिश आलम, मुरारी कुमार, पृथ्वीराज, सुधांशु कुमार, अभिषेक झा एवं गुलशन कुमार शामिल हैं। खास बात यह है कि पूरे बिहार में सबसे अधिक खिलाड़ियों का चयन बेगूसराय जिले से हुआ है। छह खिलाड़ियों के चयन से जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि जिले के छह खिलाड़ियों का बिहार रणजी ट्रॉफी कोचिंग कैंप के लिए चयन होना बेगूसराय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि जिले के छह प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन होना गौरव की बात है। यह उपलब्धि जिले में क्रिकेट के प्रति खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और उन्हें मिल रहे बेहतर खेल वातावरण को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी कैंप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिहार की रणजी टीम में अपनी जगह बनाने में सफल होंगे।
खिलाड़ियों के चयन पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार टीकमनी, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, निराला कुमार, प्रेम रंजन पाठक, मुकेश कुमार पप्पू, प्रतीक भानु, विश्वजीत कुमार, राम कुमार, ललन कुमार, शोभित पासवान, दिलजीत कुमार सहित जिला क्रिकेट संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।सभी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे कोचिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन कर बेगूसराय का नाम रोशन करेंगे और बिहार की रणजी टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करेंगे।





Total views : 100663





















