बेगूसराय। 15 अगस्त 2026। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बेगूसराय जिले में पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां जिले के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

समारोह में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने स्वतंत्रता संग्राम में बेगूसराय के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि जिले की धरती ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए नई पीढ़ी से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

मंत्री ने अपने संबोधन में बेगूसराय में अब तक हुए विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि जिले के विकास को गति देने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इससे पहले पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और तिरंगे के सम्मान में लोगों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।
मुख्य समारोह में डीएम श्रीकांत त्रिपाठी, एसपी मनीष, विधायकगण सहित जिले के कई वरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।स्वतंत्रता दिवस समारोह ने बेगूसराय में देशभक्ति, गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया






Total views : 100116





















