NACO के तकनीकी विशेषज्ञ अजय बर्नवाल ने कार्यालय पहुंचकर की प्रक्रिया की शुरुआत, स्थलीय जानकारी भी ली
बेगूसराय। 11 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) द्वारा बेगूसराय में संचालित PM-PMSE कार्यक्रम के तहत सर्वेक्षित उच्च जोखिम समूह (High Risk Group) से संबंधित सूचना प्रपत्रों की बैक चेकिंग की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू की गई। बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति के कार्यालय में NACO के तकनीकी विशेषज्ञ अजय बर्नवाल ने बैक चेकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की तथा कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न जानकारियों का अवलोकन किया। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञ अजय बर्नवाल द्वारा संबंधित अभिलेखों की जांच के साथ-साथ स्थलीय जानकारी भी प्राप्त की गई। उन्होंने कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों, सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा लक्षित समूह तक पहुंच की स्थिति के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
HIV नियंत्रण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय है संस्था: ज्ञात हो कि बेगूसराय जिले में HIV नियंत्रण और जागरूकता के क्षेत्र में बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति पिछले कई वर्षों से सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था द्वारा लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के माध्यम से उच्च जोखिम समूह के बीच HIV/AIDS की रोकथाम, जागरूकता, परामर्श एवं आवश्यक सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।संस्था के अनुसार, NACO एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा कराए गए अब तक के सभी 9 तृतीय पक्ष मूल्यांकन में बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा हाल ही में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था को बिहार की सर्वश्रेष्ठ संस्था के सम्मान से भी नवाजा गया है।
परियोजना टीम रही मौजूद: मंगलवार को हुए भ्रमण एवं बैक चेकिंग कार्यक्रम के दौरान तकनीकी विशेषज्ञ अजय बर्नवाल के साथ लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार, परामर्शी अंबिका कुमारी, M&E अधिकारी रविन्द्र रंजन सहित आउटरीच वर्कर मौजूद रहे। टीम ने कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा स्थलीय स्तर पर संचालित कार्यों से भी अवगत कराया।







Total views : 99657