बेगूसराय, 6 जुलाई 2026: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन बेगूसराय 7 जुलाई (मंगलवार) को ग्रामीण क्षेत्रों में “सहयोग शिविर” और शहरी क्षेत्रों में “नगर सहयोग शिविर” आयोजित करेगा। शिविर सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे, जहां आम नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े आवेदन देकर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे। शिविरों में प्रशासन, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में इन पंचायतों में लगेंगे शिविर:बरौनी – केशावे, बलिया – राहतपुर, बेगूसराय – चाँदपुरा, नीमा, परना, बछवाड़ा – गोधना, अरबा, मटिहानी – बलहपुर-2, तेघड़ा – निपनियां मथुरापुर, गौरा-1, साहेबपुर कमाल – सबदलपुर, रघुनाथपुर करारी, डंडारी – कटहरी, चेरिया बरियारपुर – चेरिया बरियारपुर, खोदावंदपुर – मेघौल, छौड़ाही – नारायण पीपड़, बखरी – बहुआरा, भगवानपुर – मीठसारी, चंदौर, नावकोठी – विष्णुरपुर तथा मंसूरचक – समसा-2 पंचायत।
शहरी क्षेत्रों में इन वार्डों में लगेंगे नगर सहयोग शिविर: नगर निगम बेगूसराय – वार्ड 25, 26, 31, 32, 33, 34; नगर परिषद बीहट – वार्ड 14, 15, 16, 27, 28; नगर परिषद बरौनी, तेघड़ा, बलिया एवं बखरी – वार्ड 17, 18, 19 एवं 20।जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित पंचायत या वार्ड में आयोजित शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दें और इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।






Total views : 93163