बेगूसराय: 4 जिली 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय सदर प्रखंड के रचियाही पंचायत में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रविशंकर कुमार ने साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में कचरा उठाव, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने संबंधित कर्मियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता कार्यों को नियमित, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए तथा नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। साथ ही ग्रामीणों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की, ताकि पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सके।
बीडीओ रविशंकर कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छता कार्यों की सतत निगरानी करने तथा कहीं भी गंदगी या जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था में स्थायी सुधार संभव है।— नेशनल पॉजिटिव न्यूज़







Total views : 92954