बेगूसराय | 15 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
दिनांक 17 फरवरी को भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर बेगूसराय से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के पटना पहुंचने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर 14 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय जनता दल, बेगूसराय की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बूटन साह के आवास पर हुई बैठक: बैठक राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बूटन साह के आवासीय प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों, नगर परिषदों और नगर निगम क्षेत्रों से पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेंगे।
तेजस्वी यादव करेंगे संबोधन: उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष एवं पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर देश की वर्तमान स्थिति, राज्य में गिरती विधि-व्यवस्था तथा संवैधानिक संकट जैसे मुद्दों पर संघर्ष का मार्ग प्रस्तुत करेंगे।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर स्वतः व्यवस्था से पटना पहुंचने का निर्णय लिया।
इन नेताओं ने किया संबोधन: कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष शिवजी महतो, नगर निकाय अजय चंद्रवंशी, राजद वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रसाद यादव, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार पिंटू, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बूटन साह, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामानंद प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष महावीर यादव, अजय पटेल, सुमन देवी, रानी राउत, सोनी देवी, प्रखंड अध्यक्ष मो. जियाउर्रहमान, मो. जब्बार, सहजानंद यादव एवं कैलाश यादव ने संबोधित किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित: बैठक में राजाराम पासवान, रवि ठाकुर, प्रभु राम, सरस्वतीचंद्र ठाकुर, राजेश राय, कर्मशल यादव, बाटो यादव, नरेश साह, विजय कुशवाहा, विक्रम कुमार, जितेंद्र कुमार, निशा कुमारी, बीबी सोनी, अधिवक्ता संतोष यादव, मो. समीउल्लाह, महेश पासवान, जयकिशोर यादव, संगीता देवी, सावित्री देवी, शोभा देवी, रंजना मिश्रा, रामबली यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 17 फरवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।






Total views : 70380