बेगूसराय। 29 अगस्त। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय सदर प्रखंड की ग्राम पंचायत राज अझोर में शनिवार को स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन के लिए ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा के दौरान पंचायत के मुखिया असगर इमाम अनुपस्थित रहे। पंचायत भवन पर ताला लगा मिला। मुखिया का मोबाइल फोन भी बंद पाया गया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर कुमार, प्रखंड समन्वयक सुजीत कुमार, पंचायत सचिव मुकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य रीता रानी, वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
पंचायत सचिव ने बताया कि ग्राम सभा की सूचना पहले ही मुखिया को दी गई थी। इसके बावजूद मुखिया के अनुपस्थित रहने और पंचायत भवन बंद मिलने की स्थिति बनी।
स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन के लिए ग्राम सभा में कुल चार आवेदन प्राप्त हुए। अंकित कुमार, पार्वती कुमारी, देवाशीष और दामोदर कुमार चौधरी ने आवेदन जमा किया। बीडीओ ने सभी आवेदनों को रजिस्टर में दर्ज कराया। उन्होंने विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अगले सप्ताह फिर ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया।







Total views : 102614