“बहुरंग” बेगूसराय और कोलकाता के रंगशाला ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 50 छात्राओं को मिला प्रशिक्षण
बेगूसराय, 25 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के राजकीय कृत मध्य विद्यालय, बथौली में 23 से 25 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला “बहुरंग”, बेगूसराय (बिहार) एवं “देश प्रिय जतिंद्र मोहन रोड भिखारी ठाकुर रंगशाला ग्रुप”, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।
प्रशिक्षण और गतिविधियां: कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी अवध कुमार ठाकुर के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बच्चों को अभिनय के विभिन्न पहलुओं जैसे भाव, रस, बॉडी मूवमेंट और थियेटर गेम्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण को रोचक और मनोरंजक बनाने के कारण छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और खूब आनंद उठाया।
छात्राओं की सहभागिता: इस कार्यशाला में विद्यालय की लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों में सृष्टि कुमारी, चांदनी, गुड़िया, संध्या, शिवानी, लक्ष्मी, रेनू, वंदना, नेहा, शबनम, करीना, गुंजन, आयुषी, निशा, सोनाली, निराली, दीपिका, ज्योति, अंजलि, काजल, उषा, रिशा, तृषा, कोमल सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं।
विद्यालय का सहयोग: कार्यशाला के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य भरोसी शर्मा एवं शिक्षक सुरेंद्र महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ 23 मार्च को हुआ था और 25 मार्च को इसका समापन किया गया। समापन के अवसर पर छात्राओं ने सीखे गए कौशल का प्रदर्शन भी किया, जिसे सभी ने सराहा।





Total views : 76504