बेगूसराय। 2 सितंबर। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आगामी 10 से 13 दिसंबर 2026 तक भुवनेश्वर में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में देशभर से आयुर्वेद विशेषज्ञ, चिकित्सक और इससे जुड़े लोग शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर बुधवार को आयुर्वेद महाविद्यालय बेगूसराय में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सम्मेलन का ब्रोशर जारी किया गया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी, आयोजन समिति के सदस्य डॉ. रमण रंजन और अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ब्रोशर जारी किया। इस अवसर पर आयुर्वेद विशेषज्ञों और प्राध्यापकों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।
प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी और आयोजन समिति के सदस्य डॉ. रमण रंजन ने बताया कि वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष में देश के अलग-अलग राज्यों में किया जाता है। इस बार सम्मेलन का आयोजन भुवनेश्वर में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन का आयोजन वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन, विज्ञान भारती और आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के क्षेत्र में विशेषज्ञों, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाना तथा आयुर्वेद के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है।
बेगूसराय में चलाए गए अभियान के दौरान आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राध्यापकों और चिकित्सकों को सम्मेलन की जानकारी दी गई। आयोजकों ने अधिक से अधिक विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
ब्रोशर जारी करने के अवसर पर महाविद्यालय के उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. शंभू कुमार, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. अमलेश कुमार, डॉ. मनीष कुमार आलोक, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. लाल कौशल कुमार, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, डॉ. राम नंदन साहनी समेत कई प्राध्यापक मौजूद रहे।





Total views : 103551