बेगूसराय। 1 सितंबर। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के तहत मंगलवार को बेगूसराय में पांच दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल दी गई। यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनका आवागमन आसान करने के उद्देश्य से की गई।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से आयोजित वितरण कार्यक्रम में बेगूसराय और बरौनी प्रखंड के पात्र लाभुकों को ट्राईसाइकिल दी गई। लाभुकों में चांदनी देवी, दिनेश दास, हकीम मियां, मो. जुबेर आलम और कश्मीर पासवान शामिल हैं।
ट्राई साइकिल मिलने के बाद लाभुकों में खुशी दिखाई दी। उन्होंने बताया कि इससे रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आने-जाने में काफी सुविधा होगी। साथ ही उन्हें दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग अभिजीत सोनल और सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी ने लाभुकों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया।
जिला प्रशासन के अनुसार, योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। पात्र दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।





Total views : 103331