बेगूसराय। 1 सितंबर। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
एसबीएसएस महाविद्यालय के स्थापना काल से कार्यरत रहे सेवानिवृत्त भंडारपाल राजेंद्र पासवान का निधन हो गया। वे सुभाष चौक, बेगूसराय के निवासी थे। उनके निधन से महाविद्यालय में शोक का माहौल है।
उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के दर्शन के लिए महाविद्यालय परिसर में लाया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह सहित शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि देने वालों में शिक्षक डॉ. अमित कुमार गुंजन, डॉ. अरुणी कुमार, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. सुमित कुमार और शिक्षकेत्तर कर्मियों में अमित कुमार, धीरज कुमार, राजीव कुमार, सलित कुमार झा, समीर कुमार शामिल रहे। सेवानिवृत्त कर्मी हीरानंद झा तथा छात्र राहुल कुमार, गौतम कुमार, रजनीश कुमार और धीरेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र पासवान कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में महाविद्यालय के मुख्य भंडार के साथ परीक्षा विभाग, पंजीयन शाखा और नामांकन शाखा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।प्राचार्य ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी जब महाविद्यालय को उनकी जरूरत होती थी, वे हमेशा सहयोग के लिए उपलब्ध रहते थे। उनके निधन से महाविद्यालय परिवार को गहरा दुख पहुंचा है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान परिसर में गमगीन वातावरण बना रहा।






Total views : 103265