बेगूसराय। 31 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय के पूर्ववर्ती छात्र एवं वर्तमान आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. देव कुमार राय के आकस्मिक निधन पर सोमवार को महाविद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने की ।इस अवसर पर डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने डॉ. देव कुमार राय को योग्य चिकित्सक एवं अच्छे व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. राय की कमी हमेशा महाविद्यालय परिवार को खलेगी। उनके व्यक्तित्व और कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
पूर्ववर्ती छात्र समिति के अध्यक्ष डॉ. लाल कौशल कुमार ने डॉ. देव कुमार राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। वहीं डॉ. सुशांत कुमार ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. राय दरभंगा में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे।
शोकसभा में डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. रमन रंजन, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अमलेश कुमार, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. मनीष कुमार आलोक, डॉ. राम नंदन साहनी, डॉ. मुकेश कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने डॉ. देव कुमार राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे सदैव उनके दिलों में जीवित रहेंगे।
महाविद्यालय के उपाधीक्षक एवं पूर्ववर्ती छात्र समिति के सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. रामसागर दास, छात्र समिति की उपाध्यक्ष डॉ. किश्वर सुल्ताना, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. उर्वशी सिन्हा सहित अन्य लोगों ने भी डॉ. देव कुमार राय के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।





Total views : 102960