बेगूसराय। 29 अगस्त। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
पटना में 29 और 30 अगस्त को अस्मिता खेलो इंडिया MTB राज्यस्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में बेगूसराय की 26 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।बेगूसराय साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले की महिला खिलाड़ियों की टीम पटना के लिए रवाना हो गई है। टीम कोच पूजा कुमारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
26 खिलाड़ी प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
बेगूसराय की टीम में मिठ्ठी, राधा, तन्नू, सीता, सोनम, सोनी, काजल, गौरी, शान्वी, सपना, प्रीती, नैंसी, अंजलि, लक्ष्मी, रबबली, अनुष्का, गायत्री, लक्ष्मी, जोया, आमना, सोनम, पाँखुरी, दीक्षा, गौरी, कृष्णा, आशिकी शामिल हैं।
खिलाड़ियों के पटना रवाना होने से पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई गई।एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं
बेगूसराय साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव रवि किशोर और कोषाध्यक्ष शिवम कुमार सहित कार्यकारी सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की कामना की। अस्मिता खेलो इंडिया MTB प्रतियोगिता में बेगूसराय की 26 महिला खिलाड़ियों की भागीदारी जिले के लिए भी महत्वपूर्ण है। खिलाड़ियों की नजर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बेगूसराय का नाम रोशन करने पर रहेगी।







Total views : 102614