महिला समानता दिवस पर नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ की पहल: महिलाओं से पूछा—समानता के लिए क्या होना चाहिए? आइए जानते हैं उनकी राय:
सोनल गर्ग की ख़ास रिपोर्ट : महिला समानता केवल अधिकारों और अवसरों की बात नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं को बराबरी का सम्मान, निर्णय लेने की स्वतंत्रता और आगे बढ़ने के समान अवसर देने का विषय है। इसी सोच के साथ महिला समानता दिवस के अवसर पर नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ ने देशभर की महिलाओं के सामने एक सवाल रखा—“महिला समानता को वास्तविक रूप देने के लिए समाज और सरकार को क्या करना चाहिए?”इस सवाल के जरिए हमने महिलाओं से उनकी अपनी सोच, अनुभव और सुझाव जानने की कोशिश की।
हमारा उद्देश्य केवल महिला समानता पर चर्चा करना नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज को उन्हीं के शब्दों में सामने लाना है। इस पहल को महिलाओं का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अलग-अलग क्षेत्रों से कई महिलाओं ने अपनी राय हमारे साथ साझा की। किसी ने शिक्षा और रोजगार को समानता की सबसे बड़ी कुंजी बताया, तो किसी ने महिलाओं की सुरक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने में बराबर की भागीदारी को जरूरी बताया। कुछ महिलाओं ने परिवार और समाज की सोच में बदलाव को भी वास्तविक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
महिला समानता दिवस के अवसर पर अब हम इन्हीं महिलाओं की राय को एक मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि महिलाएं खुद समानता को किस रूप में देखती हैं और उनके अनुसार बदलाव की शुरुआत कहां से होनी चाहिए।आइए, जानते हैं महिला समानता के सवाल पर देशभर की महिलाओं ने क्या कहा…महिलाओं की राय






Total views : 101961