बेगूसराय। 24 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बिहार सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेगूसराय के जिला पदाधिकारी रिची पांडेय सहित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

विद्यार्थियों को 24×7 मिलेगी पढ़ाई में मदद‘: बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से विद्यार्थियों को चौबीसों घंटे इंटरैक्टिव शैक्षणिक सहायता उपलब्ध होगी। विद्यार्थी पढ़ाई से जुड़े अपने सवाल, जिज्ञासाएं और समस्याएं तकनीकी माध्यम से साझा कर उनका समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार पढ़ाई में सहयोग मिलने की सुविधा होगी।
डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के साथ उनकी सीखने की प्रक्रिया को अधिक सहज, प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने में मदद करेगी। कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं में भी नई डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
‘बिहार विद्या साथी’ को बिहार के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डिजिटल तकनीक और शिक्षा के समन्वय से विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर भी निरंतर शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है।







Total views : 101690











