बेगूसराय। 24 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
सत्य शोधक समाज अंतरराष्ट्रीय (दिल्ली) में संगठनात्मक विस्तार के तहत बेगूसराय निवासी मो. अहमद पटेल को राष्ट्रीय संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हुकमचंद जादम सैनी ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। संगठन के अनुसार, यह निर्णय संयोजक सुनील सरदार के निर्देश तथा वरिष्ठ नेताओं की सहमति से लिया गया। अहमद पटेल इससे पहले बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में जितेंद्र कुमार यादव को बिहार प्रदेश अध्यक्ष तथा विमल पासवान को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव के.के. शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बबलू मीना सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय प्रभारी हुकमचंद जादम सैनी ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सामाजिक न्याय, समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय संगठन सचिव अहमद भाई पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर उनकी नई जिम्मेदारी पर निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि समाज में समता, स्वतंत्रता और भाईचारा स्थापित करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। देश के विकास के लिए समाज के प्रत्येक मुद्दे को उच्च प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन समाजहित में हर संभव स्तर पर संघर्ष करता रहेगा।







Total views : 101689











