बेगूसराय | 13 जनवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में खेले गए बेगूसराय प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-9 के फाइनल मुकाबले में बलिया ब्लास्टर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटिहानी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
🏏 फाइनल मुकाबले का रोमांचक हाल: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मटिहानी वॉरियर्स ने निर्धारित 21 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। अनमोल ने 53 रन, आकिब ने 35 रन की अहम पारी खेली। बलिया ब्लास्टर्स की ओर से गेंदबाजी में ओंकार ने 2 विकेट, अजहर ने 1 विकेट लिया।
🔥 अमित राधे की धमाकेदार पारी: लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया ब्लास्टर्स ने 20.2 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। अमित राधे ने शानदार 80 रन बनाए, पुष्पम ने 20 रन का योगदान दिया, मटिहानी वॉरियर्स की ओर से अभिषेक झा ने 3 विकेट, अंकित ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच: अमित राधे और मैन ऑफ द सीरीज: अमित राधे (बलिया ब्लास्टर्स) को दिया गया।
🗣️ जिलाधिकारी का प्रेरणादायक संदेश: खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा—“यह आयोजन बेहद शानदार है। ऐसा लग रहा है जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच देख रहा हूं। बेगूसराय के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यही वह मंच है जहां से खिलाड़ी राष्ट्रीय फलक पर जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।” उन्होंने जिला क्रिकेट संघ को हरसंभव सहयोग देने की भी बात कही।
🎉 सम्मान समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित: इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से—डॉ. कुमार सावन, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सोनू शंकर, पूर्व महापौर संजय कुमार, अभिषेक कुमार, डॉ. रंजन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष सुनील कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी व समाजसेवी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीपीएल संयोजक निराला कुमार ने किया।
🏟️ 14 जनवरी से अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत: जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि14 जनवरी से अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा, जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान करेंगे।यह मुकाबले चार मैदानों में खेले जाएंगे—गांधी स्टेडियम, बेगूसराय, ग्रीन पार्क मैदान, उलावआरकेसी मैदान, बरौनी-बरौनी फर्टिलाइजर मैदान
👉 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ – खेल प्रतिभाओं को मंच, बेगूसराय को पहचान 🏏✨







Total views : 68941










