
बेगूसराय। 8 जून 2025
भारतीय जनता पार्टी बेगूसराय के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के अध्यक्षता में एक उत्सव हॉल में “विकसित भारत के अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बूथ सशक्तिकरण तथा सामाजिक समरसता अभियान के तहत जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी संजय गुप्ता, बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह, तेघरा के पूर्व विधायक ललन कुंवर, लोकसभा संयोजक कृष्णमोहन पप्पू, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन, पूर्व प्रत्याशी रामशंकर पासवान मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गायन एवं महापुरुषों के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। बाद में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का विधिवत शुरुआत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा की नरेंद्र मोदी के सरकार ने सफलतम अपने 11 वर्ष के कार्यकाल को पूरा किया है। इन 11 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा जनकल्याण के लिए किए गए विभिन्न कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी संजय गुप्ता ने बूथ सशक्तिकरण व सामाजिक सशक्तिकरण अभियान के कार्य योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। संजय गुप्ता ने कार्यशाला में बूथों के वर्गीकरण, बेहतर प्रबंधन व प्रभावी समूहों की भागीदारी के साथ अभियान की रूपरेखा के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। संजय गुप्ता ने बिंदुवार सभी जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी से कार्ययोजना की समीक्षा की। सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण, राष्ट्र सम्मान और आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाएं पारदर्शिता से संचालित हो रही है, जिसका लाभ समाज के हर लोगों को मिल रहा है।। खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा की एनडीए सरकार आम, गरीब, समाज में बैठे अंतिम व्यक्तियों के बारे में सोचती है। नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की यात्रा सिर्फ एक सरकार की नहीं, बल्कि 130 करोड़ देशवासियों के विश्वास, परिश्रम और परिवर्तन की कहानी है। पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुकी है व विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की और अग्रसर है। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना ने जो पराक्रम दिखाया उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया। मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश पांडेय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री कुंदन भारती ने किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडे, रामप्रवेश सहनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विकास कुमार, सुनील मुन्ना, मृत्युंजय कुमार वीरेश, राकेश मुन्ना, सुमित सन्नी, जिला मंत्री शुभम कुमार, अविनाश कुमार, संजन जायसवाल, शिल्पी चौरसिया, कार्यालय मंत्री आलोक बंटी, सह मंत्री मुकेश राय सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।