
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष
महिला दिवस का यह अवसर हमें यह याद दिलाता है कि महिलाएं समाज की असली धारा हैं। वे अपनी कठिनाइयों के बावजूद हर दिन संघर्ष करती हैं। अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से दुनिया को बदलने की ताकत रखती हैं। “महिला वह शक्ति है जो हर संकट को पार कर, अपने सपनों को सच कर सकती है।” यह दिन हर महिला की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उनके अधिकारों को प्रोत्साहित करने का है। महिलाएं जब अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानती हैं, तो वे किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं। उन्हें अपने आत्मविश्वास पर विश्वास रखना चाहिए।
डॉ. शिखा चौधरी, सहायक प्रोफेसर, बेगूसराय