बेगूसराय, 6 नवंबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बेगूसराय जिले में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं डीएम तुषार सिंगला ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शाम 5 बजे तक जिले में कुल 67.32% मतदान दर्ज किया गया है।
📊 सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत : डीएम तुषार सिंगला ने बताया की शाम 5 बजे तक सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा — 👉 बछवारा (142) – 69.67% 👉 बखरी (147) – 66.88% 👉 बेगूसराय (146) – 66.01% 👉 चेरिया-बरियारपुर (141) – 68.83% 👉 मटिहानी (144) – 68.60% 👉 साहेबपुर कमाल (145) – 60.66%। डीएम ने कहा कि कुछ स्थानों से देर से मतदान की रिपोर्ट मिलने के कारण यह प्रतिशत आगे और बढ़ने की संभावना है। कई मतदान केंद्रों पर शाम तक मतदान जारी था।
🔹 शिकायतें और कार्रवाई : निर्वाचन के दौरान जिले में 1950 हेल्पलाइन पर कुल 110 शिकायत कॉल्स प्राप्त हुईं, जिनका समाधान प्रशासन ने तुरंत किया। कुछ स्थानों से बोगस वोटिंग की सूचना भी मिली, जिन पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।
🔹 सुरक्षा और मॉनिटरिंग व्यवस्था: चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने अभूतपूर्व तैयारियाँ की थीं। लगभग 10,000 अधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती की गई। 10,000 फोर्स व पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए। कारगिल भवन में कंट्रोल रूम बनाकर 35 टीवी मॉनिटर्स के जरिए सभी बूथों की निगरानी की गई। प्रत्येक टीवी स्क्रीन पर एक साथ 16 बूथों की मॉनिटरिंग हो रही थी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 3-3 जोनल मजिस्ट्रेट और 7 सुपर जोनल ऑफिसर लगाए गए।
डीएम ने जनता और कर्मियों का जताया आभार : डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि बेगूसराय की जनता और सभी कर्मियों के सहयोग से शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। उन्होंने मतदाताओं की जागरूकता और शांतिपूर्ण भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ की राय: बेगूसराय का यह मतदान प्रतिशत लोकतंत्र में जनता के विश्वास और जागरूकता का प्रतीक है।






Total views : 68970










