बेगूसराय। 9 जुलाई 2025
बिहार बंद के दौरान बेगूसराय में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने ट्रैफिक चौक यातायात पुलिस चौकी के निकट हाईवे पर अपने सैकड़ो कार्यकर्ता संग़ घंटों जाम रखा। बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ शहर के दुकानदारों, मॉल, रिक्शा चालक, ठेला चालक, छोटे-छोटे फल विक्रेता ने सार्जन के अनुरोध को स्वीकारते हुए अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। उससे पूर्व जुलूस की शक्ल में कांग्रेसी मेन रोड, जिला परिषद मार्केट नगर पालिका बाजार, कचहरी रोड घूमते हुए ट्रैफिक चौक पहुंचे। सार्जन सिंह ने कहा केंद्र और राज्य सरकार बिहार चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग पर दबाव बनाते हुए सघन मतदाता पुनरीक्षण करवा रही जो बिहार की जनता के लिए घातक है। यह घोषित एनआरसी है।भाजपा जदयू के इस आत्मघाती रवैया का चुनाव आयोग द्वारा जब तक वापसी की घोषणा नहीं की जाती है कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता एक-एक सिपाही सड़क से सदन तक आंदोलन रत रहेंगे। जिलाध्यक्ष सार्जन सिंह ने कहा कि यह बेगूसराय पूर्णतः बंद रहा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के हिटलरशाही रवैया से ऊब चुकी आम जनता आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की बिहार सरकार को धूल चटा देगी।मौके पर रामविलास सिंह, नारायण सिंह, सुबोध कुमार, मुकेश कुमार, गुड्डू, रामचंद्र सिंह, राजीव कुमार, सुबोध प्रसाद सिंह, रणजीत कुमार मुखिया, लखन पासवान, ललन कुमार, अमोल कुमार, रामचंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, राजदेव पासवान, संजय सम्राट, सुबोध प्रसाद सिंह, राजेंद्र पासवान, मुरलीधर मुरारी, सतीश कुमार वीरू, अधिवक्ता राममूर्ति सिंह, मिथिलेश सिंह, अनिल सिंह, आलोक कुमार, अनुपम कुमार अन्नू, अंजनी सिंह, दीपक कश्यप, शांतिदेवी व अन्य भी जुलूस में शामिल थे।






Total views : 68970










