बेगूसराय | 23 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में कंकौल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रांगण में वसंत पंचमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी, अपर समाहर्ता-सह-लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, डिप्टी मेयर अनीता राय, एसडीसी पूजा कुमारी तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने गायन, वादन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।इसके बाद प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार सुश्री दामिनी मिश्रा ने सरस्वती वंदना एवं देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा छात्राओं को ड्राइंग पुस्तिका एवं कलर बॉक्स भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।






Total views : 68940










