गांधी स्टेडियम में पूरी हुईं तैयारियां, सुबह 10:30 बजे से पहला मुकाबला
बेगूसराय। 26 दिसंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-9 का भव्य आयोजन शनिवार से गांधी स्टेडियम में शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर बेगूसराय के कई जनप्रतिनिधि भी संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
आठ टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला: श्री वीरेश ने बताया कि बीपीएल सीजन-9 में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में बखरी अचीवर्स, मटिहानी वॉरियर्स, नौला नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन बेगूसराय शामिल हैं। वहीं ग्रुप-बी में बलिया ब्लास्टर्स, तेघरा टाइटन, बेगूसराय चैलेंजर्स और बरौनी सुपर किंग्स की टीमें उतरेंगी।
27 दिसंबर को पहला मुकाबला: बीपीएल के संयोजक निराला कुमार ने बताया कि 27 दिसंबर 2025 को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बखरी अचीवर्स और मटिहानी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद ग्रुप-ए के अन्य मुकाबले इस प्रकार होंगे— 👉 28 दिसंबर: नौला नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन बेगूसराय 👉 29 दिसंबर: किंग्स इलेवन बेगूसराय बनाम मटिहानी वॉरियर्स 👉 30 दिसंबर: नौला नाइट राइडर्स बनाम मटिहानी वॉरियर्स
आयोजन को सफल बनाने में जुटी पूरी टीम: इस आयोजन में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह, संरक्षक कृष्ण मोहन पप्पू, चेयरमैन सुमित सनी, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, संयोजक निराला कुमार, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार सहित कई पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।





Total views : 68975










