बेगूसराय। 11 सितम्बर 2025
राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने जानकारी दी कि सेमिनार का विषय “आयुर्वेद जन-जन के लिए एवं पृथ्वी कल्याण के लिए” रखा गया है। इस राष्ट्रीय सेमिनार में कई नामचीन आयुर्वेद विशेषज्ञ भाग लेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के रेटिंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुश्रुत कनौजिया शिरकत करेंगे। वहीं, देहरादून के पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. जे.एन. नौटियाल, अर्थ आयुर्वेद गुरुग्राम के डॉ. परमेश्वर अरोड़ा, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के डॉ. राकेश कुमार जायसवाल एवं डॉ. पंकज कुमार भारती भी शामिल होंगे। आयोजन समिति में प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी अध्यक्ष, डॉ. संतोष कुमार सिंह आयोजक सचिव, डॉ. प्रमोद कुमार संयोजक एवं डॉ. अनिल कुमार सहसंयोजक की भूमिका निभाएंगे। उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. गार्गी प्रसाद शुक्ला तथा सचिव के रूप में डॉ. मुन्ना कुमार का चयन किया गया है। प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी एवं आयोजक सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशानुसार 17 सितंबर से आयुर्वेद दिवस सप्ताह की शुरुआत होगी।
इस दौरान मेडिकल एंड वेलनेस कैंप, पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम, स्कूल-काॅलेज में विशेष कैंप और स्टूडेंट वेलनेस के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. अमलेश कुमार, डॉ. लाल कौशल कुमार, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. वीजेंद्र कुमार, डॉ. सुल्ताना परवीन, डॉ. नंद कुमार साहनी, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह एवं डॉ. रामनंदन साहनी को दी गई है।
एडवाइजरी कमेटी में डॉ. शशिकांत चतुर्वेदी, डॉ. अखिलेश जायसवाल, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. शंभू कुमार, डॉ. मनीष आलोक, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. किश्वर सुल्ताना, डॉ. राम सागर दास एवं डॉ. आरती त्रिपाठी को शामिल किया गया है। वहीं, अन्य समितियों में डॉ. रमण रंजन, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा और डॉ. संदीप कुमार गुप्ता जिम्मेदारी संभालेंगे।
👉 यह आयोजन न केवल आयुर्वेद के महत्व को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।






Total views : 75878
Namaskar: Its a great program on the soil of my janmbhumi that has given me name , fame and recognition. I feel very proud that our college holds a special place in the nation.