
बेगूसराय। 13 जुलाई 2025 कल्याण केंद्र व जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कम्युनिटी हॉल में दो दिवसीय 23 वी जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष ने बताया कि मुकाबले के लिए तीन एरीना का निर्माण किया गया है। सब जूनियर वर्ग के मुकाबले सम्पन्न हो चुके है। वहीं जिला ताइक्वांडो सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने 23 वी बेगूसराय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग के परिणाम कि घोषणा की।

अंडर 16 कि. ग्राम भार में अश्विक स्वर्ण, निखिल कुमार (बलिया) रजत, आलोक साहिल(बरौनी) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि अंडर 18 की ग्राम भार में रितेश स्वर्ण, संस्कार राज रजत, अनुगाश यादव ने कांस्य प्राप्त किया।अंडर 21 की किलोग्राम भार में राजवीर राज (माउंट लिट्रा) स्वर्ण, अथर्व श्रीवास्तव (बरौनी) रजत, भार्गवा राज (आईडियल ताइक्वांडो क्लब) व नित्यम ने कांस्य प्राप्त किया। अंडर 23 किलो ग्राम में आदित्य राज स्वर्ण, ऋषिकेश प्रताप रजत, प्रिंस व प्रेम (बच्चों की पाठशाला) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 25 किलो ग्राम में रौशन ने स्वर्ण, गोलू ने रजत, बंटी व विशाल ने कांस्य प्राप्त किया। अंडर 27 किलो ग्राम भार में अमित ने स्वर्ण, वंश चंद्रवंशी रजत, आदित्य राज व आलोक ने कांस्य प्राप्त किया।अंडर 29 किलो ग्राम भार में हरमीत स्वर्ण, आदित्य राज रजत, आयुष व सुमंत ने कांस्य प्राप्त किया। अंडर 32 किलो ग्राम भार में आयुष (बच्चों की पाठशाला) स्वर्ण, अनमोल (कल्याण केंद्र) रजत, मृणाल (माउंट लिट्रा), रोहन (बच्चों की पाठशाला ) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।अंडर 35 किलो ग्राम भार में दिव्यांशु राज स्वर्ण, मयंक राज रजत, गौरव व देव राज देव ने कांस्य प्राप्त किया।अंडर 38 किलो ग्राम भार में रोहन स्वर्ण, प्रज्ञान पार्थ रजत, आयुष व आयुष ने कांस्य प्राप्त किया।अंडर 41 किलो ग्राम भार में अमर स्वर्ण, गौरव राज रजत, शौर्य वत्स व रित्विक ने कांस्य प्राप्त किया। अंडर 44 किलो ग्राम भार में आदित्य (माउंट लिट्रा) स्वर्ण, राहुल रजत, आयुष (स्वामी विवेकानंद) व मसाइमितराम (कल्याण केंद्र) ने कांस्य प्राप्त किया। अंडर 50 की किलो ग्राम भार में सोनू (माउंट लिट्रा) स्वर्ण, शिवांश सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया।अंडर 60 की किलो ग्राम भार में आयुष स्वर्ण, आदित्य शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया।
23वी बेगूसराय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग परिणाम में अंडर 35 किलो ग्राम भार में सुरुचि स्वर्ण व स्वाति रजत, जानवी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 38 की किलो ग्राम भार में अद्वैता रंजन स्वर्ण, शालिनी रजत, सुभी व अपर्णा (कल्याण केंद्र) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 41 किलो ग्राम भार में सिद्धि स्वर्ण, सुविरा रजत, आराध्य प्रियदर्शिनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 47 किलो ग्राम भार में अवनी स्वर्ण, राजविका सोनी रजत, दिव्या सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 57 किलो ग्राम भार में अदिति स्वर्ण, आस्तिक रजत, हर्षिका सिंह व शरण्या कश्यप ने रजत पदक प्राप्त किया।
इस अवसर पर कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, बच्चो की पाठशाला के निदेशक रौशन कुमार ने विजयी खिलाडियो को मेडल प्रदान किया। इस आयोजन को सफल बनाने मे आदित्य आनन्द, विकास चन्द्र झा, ऊर्जा राय, श्रेया रानी, अभिषेक कुमार, आलोक कुमार, प्रिंस कुमार, अर्जित कुमार समेत काफी खेलप्रेमी शामिल थे।