बेगूसराय, 23 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की 95वीं शहादत दिवस के अवसर पर बेगूसराय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम टेढ़ी नाथ मंदिर के समीप स्थित शहीद स्थल पर शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वावधान में हुआ।
वक्ताओं ने किया विचार व्यक्त: कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के सचिव एवं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश को आज भी ऐसे देशभक्तों की आवश्यकता है।अन्य वक्ताओं ने भी क्रांतिकारियों के साहस, त्याग और देशप्रेम को प्रेरणादायक बताया।
शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान: वक्ताओं ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी और उनके बलिदान की गाथा आज भी युवाओं को प्रेरित करती है। सभी ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
जनप्रतिनिधियों व लोगों की उपस्थिति: इस अवसर पर उपमेयर अनिता राय, अनिल पतंग, संतोष ईश्वर, पवन शर्मा रोटी बैंक, कामेश्वर राय, मो. रिजवान, मो. अब्दुल आलम, मो. अताउल, हिमांशु कुमार, रवि शंकर पोद्दार गांधी, पप्पू राज रावद युवा नेता सुशील कुमार राय, राज कुमार, टुनटुन कुमार, साधना देवी, एवं बच्चों ने अनेकों ने वीर सपूतों की शहीद स्थल पर माल्यार्पण की।







Total views : 76153