बेगूसराय, 15 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भाकपा माले की स्थायी समिति की बैठक रविवार को कमलेश्वरी भवन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पूर्णिया में 15 मार्च 1986 को शहीद हुए कामरेड ब्रजेश मोहन ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। नेताओं ने उनकी शहादत को याद करते हुए उन्हें छात्र-युवा आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत बताया। बैठक में आगामी 9वें जिला सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यह सम्मेलन 21 और 22 मार्च 2026 को चित्रगुप्त सामुदायिक भवन, बेगूसराय में आयोजित होगा। सम्मेलन स्थल का नामकरण शहीद कामरेड ब्रजेश मोहन ठाकुर नगर, कामरेड नूर आलम सभागार तथा कामरेड उमेश बैठा और कामरेड मुसहरू पासवान मंच के रूप में किया गया है।
सम्मेलन का नारा “एकजुट रहें, न्याय और अधिकार के लिए लड़ाई तेज करें” रखा गया है। सम्मेलन में बुलडोजर कार्रवाई, गरीबों पर बढ़ते हमले तथा अंतरराष्ट्रीय हालात के प्रभाव से गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर चर्चा की जाएगी। लगभग 150 प्रतिनिधियों के इसमें भाग लेने की संभावना है।
बैठक में जिला सचिव दिवाकर प्रसाद सहित चन्द्रदेव वर्मा, बैजू सिंह, नवल किशोर सिंह, दीपक सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव और शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।








Total views : 74608