बेगूसराय। 3 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
साहित्यकार एवं ए.पी.एस. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण शर्मा की 17वीं स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा सर्वोदय नगर स्थित सुखदेव सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता व जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
सभा को संबोधित करते हुए अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. शर्मा से उनका व्यक्तिगत लगाव था और उन्होंने शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समाजसेवी केदारनाथ चौधरी, परिषद प्रतिनिधि राजकुमार गुप्ता, दधीचि दे दान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय तथा जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शर्मा ने बेगूसराय ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में साहित्य को नई दिशा देने का कार्य किया। इस अवसर पर अर्चना कुमारी, आलोक कुमार, सरोज चौधरी, पवन शर्मा, आर्यन राज, अनाया कुमारी, पत्रकार निरंजन कुमार सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।






Total views : 72795