एआईएसएफ जीडी कॉलेज इकाई का 19वां सम्मेलन संपन्न, आलोक बने अध्यक्ष, अंकित सचिव
बेगूसराय | 30 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
देश के भीतर बढ़ती अराजकता और वैचारिक भटकाव से निपटने के लिए वर्तमान नई पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों को गहराई से पढ़ने और समझने की जरूरत है। साथ ही, गांधी के हत्यारे के अंधभक्त समर्थकों से देश को बचाने की आवश्यकता है। यह बातें ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने जीडी कॉलेज इकाई के 19वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
गांधी के विचार अमर हैं : अमीन हमजा ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई, लेकिन उनके विचारों की हत्या संभव नहीं हो सकी। गांधी देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रभक्ति की चेतना में हमेशा जीवित रहेंगे।
दिनकर विश्वविद्यालय नहीं बनने के लिए भाजपा-जदयू जिम्मेदार : अमरेश: सम्मेलन को संबोधित करते हुए AISF के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार एवं जिला सचिव सत्यम भारद्वाज ने कहा कि भाजपा-जदयू सरकार को छात्रों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ओर नाथूराम गोडसे की मूर्तियां बन रही हैं, वहीं दूसरी ओर आज तक बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं हो पाया है, जिसकी मुख्य जिम्मेदारी भाजपा-जदयू नेताओं पर है।
नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान: नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार ने बिना संसद में व्यापक बहस के नई शिक्षा नीति 2020 को जबरन लागू कर देश की शिक्षा व्यवस्था को गर्त में धकेल दिया है। इसके खिलाफ आम छात्रों को संगठित संघर्ष तेज करने की जरूरत है और AISF को इस दिशा में ठोस कार्यक्रम बनाना होगा।
पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ सम्मेलन: गौरतलब है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जीडी कॉलेज, दिनकर सभागार में AISF का इकाई सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 21 सदस्यीय कमिटी एवं 6 सदस्यीय सचिवमंडल का गठन किया गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—अध्यक्ष : आलोक भारद्वाज, सचिव : अंकित कुमार, उपाध्यक्ष : अनमोल राणा, सहसचिव : वर्षा कुमारी, कोषाध्यक्ष : आलोक कुमार, मीडिया प्रभारी : चिकित्सा सिंह
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां: सम्मेलन को पूर्व जिला सचिव किशोर कुमार एवं AISF जिला उपाध्यक्ष वसंत कुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान तनूजा, सौम्या और पूजा ने जनवादी व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। सम्मेलन में सानिया परवीन, रीतू कुमारी, पूजा, अंकित सिंह, नयनसी, अंकिता, आशू, सुमित पासवान, ऋषि कुमार, राखी कुमारी, निशा कुमारी, अनामिका कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






Total views : 68940










