मध्यम वर्गीय परिवार से आने के कारण मैं इस बजट का इंतजार पिछले दस सालों से कर रहीं थीं। मंहगाई के कारण नौकरी करने वालों की सैलरी ग्रोथ बहुत लिमिटेड रहीं। साथ ही आय कर और बहुत सारे अप्रत्यक्ष कर के कारण बचत बहुत कम हो पाती है। लेकिन आज के बजट से 12 लाख वेतन तक आय कर में छूट मिलेगा जिससे जीवन स्तर में बहुत बड़ा योगदान मिलेगा। इसके अलावा मोदी सरकार ने बिहार की प्रगति पर भी ध्यान देने का काम इस बजट के माध्यम से किया है। जो ख़ुशी की बात है। नये एयरपोर्ट, नहर, मखाने की पैदावार और इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए बिहार को विशेष स्थान दिया है। मुझे लगता है कि यह बजट आगे चल कर मोदी जी के 2047 के सपना को पूरा करने मे अहम भूमिका निभाएगा। इस बजट के माध्यम से सरकार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को भी करारा जवाब देने का काम किया है।







Total views : 68941










