
पूसा, समस्तीपुर। मंगलवार, 18 मार्च, 2025
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डाआरपीसीएयू, पूसा, समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसारअनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से 22 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। वर्षा के समय तेज हवा बह सकती है। कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि की भी सम्भावना है। 23 मार्च तक अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 9 से 12 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। 23 मार्च को तेज हवा के साथ पुरवा हवा चलने की सम्भावना है।सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।
वहीं मौसमीय वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 33.4 एवं 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 64 प्रतिशत, हवा की औसत गति 13.7 कि०मी० प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पन 3.7 मि०मी० तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 6.1 घन्टा प्रति दिन रिकार्ड किया गया तथा 5 से०मी० की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 21.4 एवं दोपहर में 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस अवधि में मौसम शुष्क रहा।