भाजपा की ओर से भव्य कार्यकर्ता सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन
बेगूसराय | 11 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का एकदिवसीय बेगूसराय दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा। इस अवसर पर जिला भाजपा की ओर से प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में भव्य कार्यकर्ता सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत: कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने दिया। मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता, विधायक रजनीश कुमार, कुंदन कुमार, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, क्षेत्रीय सह प्रभारी रविंद्र रंजन, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व विधायक ललन कुंवर सहित अन्य मंचासीन थे।
कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : संजय सरावगी: अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा की असली शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिला प्रचंड जनादेश कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
भाजपा में हर कार्यकर्ता समान : गिरिराज सिंह: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां न कोई बड़ा है न छोटा। छोटे कार्यकर्ता को भी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य केवल भाजपा ही करती है।
भव्य रोड शो और जनसमर्थन: इससे पूर्व संजय सरावगी ने जीरोमाइल चौक स्थित राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और खुले वाहन के साथ भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। सड़कों पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।कार्यक्रम में जिला प्रभारी शशि रंजन उर्फ बबलू, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मोहन पप्पू, जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडेय, रामप्रवेश सहनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विकास कुमार, मृत्युंजय वीरेश, सुमित सन्नी, जिला मंत्री शुभम कुमार, पल्लवी कुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक शेखर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा राम, कार्यालय मंत्री आलोक बंटी सहित जिला महामंत्री, मोर्चा अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Total views : 68940










