बेगूसराय, 11 अक्टूबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जन सुराज पार्टी ने मटिहानी विधानसभा से आईजीआईएमएस के पूर्व डायरेक्टर डॉ. अरुण कुमार को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस बीच मटिहानी से टिकट की दावेदारी करने वाले डॉ. रंजन चौधरी को टिकट नहीं मिलने पर चर्चा तेज हो गई थी।इसी मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में जन सुराज पार्टी के अभियान समिति के पदाधिकारी अजीत गौतम ने कहा कि पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से मेहनत करने को कहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि “पार्टी ने सभी विकल्पों पर विचार किया और जो उम्मीदवार जनता और संगठन दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ लगा, उसका चयन प्रत्याशी के रूप में किया गया।”—“कोई नाराजगी नहीं, सब मिलकर करेंगे जीत सुनिश्चित”। अजीत गौतम ने आगे कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है।> “जन सुराज पार्टी में सब एकजुट हैं। डॉ. रंजन चौधरी सहित सभी कार्यकर्ता मिलकर डॉ. अरुण कुमार को जिताने का काम करेंगे। हमारा लक्ष्य मटिहानी में जनसुराज का मॉडल लागू करना और जनता को सुशासन देना है।” उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य स्पष्ट है, वह बिहार में ईमानदार, शिक्षित और समाजसेवी चेहरों को आगे लाकर राजनीति में नई सोच का संचार करना चाहती है। मटिहानी सीट पर डॉक्टर अरुण कुमार का चयन इसी दिशा में एक उदाहरण माना जा रहा है।





Total views : 68974










