पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक और सलाहकार सदस्य के प्रयास से संभव
बेगूसराय, 09 अक्टूबर 2025 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
बेगूसराय स्टेशन पर एक के बाद एक लगातार सात ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी मिलने से जिले के लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। यह वह मांग थी जो वर्षों से लंबित थी और अब पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रशाल सिंह एवं जेडआरयूसीसी (पूर्व मध्य रेल) के प्रमुख सलाहकार सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा के प्रयास से पूरी हुई है। जानकारी के अनुसार, श्री सिन्हा की पहल पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने इस मांग को रेल मंत्रालय को भेजा था, जिसके बाद एक-एक कर ट्रेनों का ठहराव स्वीकृत होता गया।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत बुधवार की संध्या 7:30 बजे पहली बार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ‘संपर्क क्रांति’ बेगूसराय स्टेशन पर रुकी। यह ट्रेन गुवाहाटी से नई दिल्ली के बीच चलती है और इसमें 2A, 3A, Sleeper सहित सभी श्रेणियां उपलब्ध हैं। यह ट्रेन बेगूसराय से शाम 7:30 बजे प्रस्थान करती है और अगले दिन दोपहर 12:45 बजे दिल्ली पहुंच जाती है।
गुवाहाटी–बीकानेर एक्सप्रेस का भी ठहराव मिला: गुरुवार सुबह 08:00 बजे ‘गुवाहाटी–बीकानेर एक्सप्रेस’ पहली बार बेगूसराय स्टेशन पर रुकी। यह साप्ताहिक ट्रेन है जो असम से बीकानेर तक जाती है और इसमें 2A, 3A और Sleeper क्लास की सुविधा है। दोनों ट्रेनों के आगमन पर स्टेशन परिसर में फूलों से स्वागत किया गया और ट्रेन के ड्राइवरों को माला पहनाकर मिठाई खिलाई गई। यात्रियों को भी मिठाई वितरण कर इस खुशी के पल को साझा किया गया।
विकास कार्यों की झलक: दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि बेगूसराय स्टेशन के उत्तर दिशा में प्लेटफार्म नंबर 4 और 5, सम्पूर्ण स्टेशन के नवीनीकरण और लोहियानगर लाइट फुटओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। साथ ही, हावड़ा रूट के लिए भी नई ट्रेन शुरू करने पर वार्ता जारी है।
मौके पर मौजूद रहे कई गणमान्य: इस अवसर पर प्रमुख रूप सेपूर्व मध्य रेल के प्रमुख सलाहकार सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा,आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह,जीआरपी इंस्पेक्टर उदय कुमार सिन्हा,सुशील कुमार राय, अभय कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, अरुण कुमार साह, मृत्युंजय कुमार गौतम, मिथुन कुमार, अंकित कुमार, डब्ल्यू असी उल्लाह, रविंद्र मनोहर, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में रेल यात्री और समाजसेवी उपस्थित थे।





Total views : 75832