बेगूसराय। 19 सितम्बर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
सदर बेगूसराय की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण की क्षेत्र में जारी पदयात्रा ने जिले के चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। पिछले पाँच दिनों से वह पंचायत दर पंचायत जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रही हैं। डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के कारण यह पदयात्रा राजनीतिक चर्चाओं का मुख्य केंद्र बन गई है।

पंचायतों में बढ़ा उत्साह : जहाँ गुरुवार को उन्होंने परना और अजहौर पंचायत का दौरा किया, वहीं आज रजौरा और जिनेदपुर पंचायत में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। स्थानीय ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था और बड़ी संख्या में लोग उनके काफ़िले के साथ चलते नजर आए। मतदाताओं से मिल रहे समर्थन और स्नेह से श्रीमती भूषण संतुष्ट दिखीं।
व्यक्तिगत संपर्क पर जोर: श्रीमती भूषण ने कहा कि वह अक्सर अपने क्षेत्र के बीच रहती हैं, लेकिन इस बार हर मतदाता से व्यक्तिगत रूप से मिलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि लोग वर्तमान पाँच वर्षों की तुलना में उनके कार्यकाल को याद कर रहे हैं, जो उनके लिए खुशी की बात है।
विकास और समस्याओं पर चर्चा : पदयात्रा के दौरान लोगों ने रजौरा–चांदपुरा सड़क निर्माण को याद किया और विकास की टूटी कड़ी को जोड़ने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बिजली बिल माफ़ी योजना की पोल खोलते हुए कहा कि बिजली ही नहीं आती, तो माफ़ी का लाभ कैसे मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क की बदहाली भी मुख्य मुद्दों में रही।
ग्रामीणों का आभार: लोगों से मिले आशीर्वाद के लिए अमिता भूषण ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विकास को गति देना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
प्रमुख लोग रहे साथ : पदयात्रा के दौरान प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, पंचायत अध्यक्ष सुरेश राय, सुरेंद्र महतो, श्रीकांत राय, हरेराम सिंह, रामानंद सिंह, बलवंत राय, रामसजीवन राय, महेंद्र चौधरी, शंभु राय, जयप्रकाश साह, चुनचुन राय, नटवर सिंह, मोहम्मद इरशाद, मो. डाबर खान, सिकंदर जी, मनोज शर्मा, प्रमोद यादव, गौतम कुमार, मन्नू भारती, नीरज कुमार, अभय कुमार, सुधीर सिंह, मंटू तांती, फुलटूस कुमार, मुकेश कुमार, अनिल सिंह, भोला चौधरी, सुनील साह समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।






Total views : 68940










